फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में साकेत संभाग अव्वल

विज्ञापन
गोंडा के सरस्वती विद्या मंदिर मालवीयनगर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते आरएसएस के विभाग प्रचारक स - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे 33वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में साकेत संभाग अव्वल रहा। द्वितीय स्थान पर सीतापुर संभाग रहा। रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर में आयोजित समापन समारोह में खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर मालवीय नगर में विद्या भारती के भारतीय शिक्षा समिति अवध प्रांत के तत्वावधान में आयोजित 33वें प्रांतीय खेलकूद समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुरजीत ने कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से बलवान, साहसी और धैर्यवान बनाने के साथ अनुशासन में रहने की सीख देते हैं। क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेलकूद के बारे में चर्चा की। कहा कि रायबरेली की ओलंपियन सुधा सिंह विद्या भारती की पूर्व छात्रा हैं। प्रदेश निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने क्षेत्रीय खेलकूद में गोरखपुर जा रहे खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. बृजेंद्र कुमार मिश्र, प्रबंधक जनार्दन सिंह व अध्यक्ष वीरेश्वर चौधरी ने स्मृति चिन्ह भेंटकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन संभागीय निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह व पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल शुक्ला ने किया। समारोह का ध्वज लखीमपुर के खेल अधिकारी प्रवेंद्र को दिया गया। प्रतियोगिता में साकेत संभाग सर्वश्रेष्ठ रहा। द्वितीय स्थान पर सीतापुर संभाग रहा। जिन्हें ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर अरुण कुमार शुक्ल, डॉ. दिलीप शुक्ला, स्वामीनाथ द्विवेदी, काली प्रसाद मिश्र, जिला प्रचारक आकाश, नगर प्रचारक सूरज, राजा बाबू गुप्ता, केके श्रीवास्तव, हनुमान सिंह, एलबीएस कॉलेज के प्राचार्य रविंद्र कुमार पांडेय, पुष्पा मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, जितेंद्र पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें