फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से 78 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा धान

विज्ञापन
गोंडा के कटरा बाजार में बनाया गया धान क्रय केंद्र। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए पांच क्रय एजेंसियों की ओर से 78 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से खरीद के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करने का दावा किया जा रहा है। शासन की ओर से जिले को 78 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया। वहीं, धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू हो रहे धान खरीद के लिए जिले में खाद्य विभाग, पीसीएफ,पीसीयू, यूपीएसएस तथा भारतीय खाद्य निगम की ओर से 16 विकासखंडों में 78 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद वर्ष 2022-23 में सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 तथा ए-ग्रेड धान का मूल्य 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि सदर तहसील के विकासखंड पड़री कृपाल में पांच क्रय केंद्र, झंझरी में 13, इटियाथोक में पांच, मुजेहना में एक तथा रुपईडीह में आठ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। करनैलगंज तहसील के विकासखंड तहसील में दो क्रय केंद्र, कटरा बाजार में सात, हलधरमऊ में तीन तथा परसपुर में तीन केंद्र बनाए गए हैं। तरबगंज तहसील के विकासखंड तरबगंज में पांच, बेलसर में तीन, नवाबगंज में आठ तथा वजीरगंज में 12 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मनकापुर तहसील के विकासखंड में एक, छपिया में एक तथा बभनजोत में एक क्रय केंद्र बनाया गया है। किसानों को धान क्रय केंद्रों पर धान विक्रय के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
पोर्टल से करवा सकते पंजीकरण
खाद्य विभाग की वेबसाइट पर मोबाइल एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। धान विक्रय के लिए पंजीकरण किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं से खाद्य विभाग के पोर्टल पर किया जा सकता है। इसमें किसानों को जमीन में अपना हिस्सा और उसमें बोये गए धान की घोषणा की जाएगी। किसानों को पंजीकरण के लिए कंप्यूटराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

क्रय एजेंसी- क्रय केंद्रों की संख्या
खाद्य विभाग- 16
पीसीएफ- 14
पीसीयू- 31
यूपीएसएस- 16
भारतीय खाद्य निगम- 01
पूरी कर ली तैयारी
धान खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। क्रय केंद्रों पर बारदाना, पेयजल, कंप्यूटराइज्ड कांटा आदि व्यवस्था कर ली गई है। किसानों से अपील की जाती है कि वह खुद या किसी भी साइबर कैफे पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। बिना पंजीकरण धान नहीं खरीदा जाएगा। प्रज्ञा मिश्रा, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें