फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश: इस बार दिखाया दम और बना दिया स्वच्छता में नंबर वन

विज्ञापन
फोटो-25-गोंडा के आंबेडकर चौराहे पर बना सेल्फी प्वाइंट। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शाबाश! गोंडा वालों क्या जोर का दम लगाया है। पांच साल पहले लगे दाग को अपने सामूहिक प्रयास से ऐसा धोया की अपना शहर स्वच्छता का सरताज बन गया। गोंडा शहर ने प्रदेश में अव्वल रहकर पूरे देश में मिसाल कायम की है। शनिवार को आए स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान नगर पालिका के क्षेत्र में शामिल होने से शहर वासी झूम उठे हैं। कलेक्ट्रेट के पास आंबेडकर चौराहे पर स्वच्छ गोंडा सुुंदर गोंडा, आई लव गोंडा व ट्रांसफार्मिंग गोंडा यानि बदल रहा गोंडा जैसे स्लोगन लिखे सेल्फी प्वाइंट पर लोग सेल्फी लेने के उद्देश्य से भले ही आए हों, लेकिन यहां लिखी इबारत उनके मन में घर कर गई। इसी का परिणाम सामने है, जिस पर पूरा शहर इतरा रहा है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने जिले में तैनाती के साथ ही अपने तेवर स्वच्छता को लेकर खूब दिखाए। सफाई पर जोर देना शुरू किया। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को जिम्मेदारी दी। नगर मजिस्ट्रेट ने अभियान शुरू किया। शहर के 12 स्थानों पर शौचालयों की स्थापना कराई और कूड़ा प्रबंधन के साथ अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया। एक समय था जब देश में सबसे गंदे शहर का तमगा साल 2017 में गोंडा शहर को मिला। इससे मुक्ति की पहल हुई तो साल 2021 में मुक्ति हासिल कर गोंडा शहर खिल उठा। चार साल में देश भर में शहर को 145 वां स्थान मिला।
प्रदेश में नगर निगम व पालिकाओं में तीसरा स्थान हासिल करने में गोंडा शहर साल 2021 में सफल रहा। शहर में आई लव गोंडा की शुरुआत हुई और डीएम मार्कंडेय शाही ने कलेक्ट्रेट गेट पर स्थान बनाया। डीएम ने स्वच्छता की शुरुआत पहले दिन से ही किया। उन्होंने बदल रहे गोंडा के नाम से स्थल का निर्माण किया। नगरपालिका प्रशासन ने भी खूब सहभागिता निभाई। स्थिति यह हुई कि साल 2022 की जो रिपोर्ट आई, उसमें गोंडा को प्रदेश में नगर पालिकाओं में पहला स्थान मिला। अधिकारियों की सक्रियता के साथ ही जनता ने पूरा सहयोग दिया। जिससे शहर ने पांच साल पहले लगे दाग का खात्मा तो किया ही, प्रदेेश में पहला स्थान हासिल कर मिसाल कायम किया।
विज्ञापन

शहर के विकास में और सफाई पर जोर दिया गया। जनता ने भी अपनी शक्ति दिखाई और हर अपील का ध्यान रखा। आज शहर अव्वल हुआ है, इसमें जनता का साथ ही अहम है। डॉ. उज्जवल कुमार, जिलाधिकारी
वर्जन
- शहर को अव्वल बनाने की पहल शुरू से ही की गई। इसका परिणाम रहा कि सबके सहयोग से आज बेहतर परिणाम सामने आए हैं। इसे आगे भी कायम रखना है। अर्पित गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट गोंडा

फोटो-26-गोंडा के आंबेडकर चौराहे पर बना बदल रहे गोंडा का सेल्फी प्वाइंट। -संवाद- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें