फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री

विज्ञापन
गोंडा के मुंजहा बाबा आश्रम में लोगों को संबोधित करते विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष। -संवा? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सनातन हिंदू समाज गोरक्ष पीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पक्षधर और उनकी समता मूलक विकास नीतियों का प्रबल समर्थक है। हिंदू समाज के प्रबल समर्थन से योगी अगले प्रधानमंत्री होंगे। ये बातें उतरौला रोड स्थित ऋषि मुंजहा आश्रम में गुरुवार को ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे समाज में व्याप्त छुआछूत व भेदभाव को खत्म करने के लिए अगुवाई करें। कहा कि महापुरुषों को जातियों में विभाजित करना सामाजिक अपराध है। महाराणा प्रताप, शिवाजी, राम-परशुराम, कबीर, तुलसी, मीरा, रविदास और महर्षि वाल्मीकि सभी पूजनीय हैं।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में एकता खंडित होने के कारण ही देश हजारों साल तक गुलाम रहा और अखंड भारत का विभाजन हुआ। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समरसता पूर्ण नीतियों से समाज के सभी वर्गों को विकास का लाभ मिल रहा है। जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में कार्यकर्ता सामाजिक समरसता अभियान को सफल बनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें