गोंडा के जिला अस्पताल में ट्रार्च की रोशनी में इलाज करता स्वास्थ्यकर्मी। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की दोपहर 12.30 बजे बिजली गुल हो गई। जिससे इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक में अंधेरा छा गया। इमरजेंसी में गंभीर मरीजों का इलाज टार्च की रोशनी के सहारे किया गया। हालांकि करीब आधे घंटे बाद जनरेटर चलने पर अस्पताल में रोशनी आई।
बृहस्पतिवार को अचानक साढ़े बारह बजे जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। ओपीडी में डॉक्टर टार्च की रोशनी में पर्चा लिखते नजर आए। करीब आधे घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद वार्डों में रोशनी आई। बेलसर विकासखंड कार्यालय पर पूरे दिन अंधेरा छाया रहा। जिससे सभी पटल पर कार्य प्रभावित हो गया। पटल सहायक शिवपाल ने बताया कि कल दोपहर से ही बिजली नहीं आई, जिससे इनवर्टर भी ऑफ हो गए है। अंधेरा होने के कारण कोई कार्य नहीं हो सका। (संवाद)