फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाया थारी चुनरी करियो मां स्वीकार..

विज्ञापन
गोंडा के श्रीश्याम मंदिर में आयोजित राणी सती दादी के मंगलपाठ में नृत्य करती महिलाएं। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शहर के ददुआ बाजार स्थित श्रीश्याम मंदिर में शुक्रवार को राणी सती दादी का मंगल पाठ किया गया। इस अवसर पर तनधनदास की बरात निकाली गई। महिला मंडल की सदस्यों ने दादी के भजनों पर खूब नृत्य किया।
विज्ञापन

भजन गायिका मानसी अग्रवाल ने राणी सती दादी के जन्म से लेकर विवाह तक का वर्णन मंगलपाठ में किया। लाया थारी चुनरी करियो मां स्वीकार, सज गया देखो मंदिर प्यारा दादी तुमको आना है, मंगल भवन अमंगल हारी नारायणी थारो नाम सुखा, आदि मंगल भजनों से मंदिर गूंजता रहा। भक्तों ने तनधनदास की निकली बरात में बरातियों ने खूब नृत्य किया। जिसमें छोटी सी बच्ची ईशानवी ने तनधनदास और वैभवी ने राणीसती दादी की भूमिका निभाई।
श्री राणी सती दादी के दरबार में नीलम जैन, किरन बंसल, प्रीति तुलस्यान, ज्योति तुलस्यान, रिचा जैन, सुनीता, सुधा अग्रवाल, सरोज जैन, नीतू गर्ग, शालिनी अग्रवाल, रामावती तिवारी, स्मिता सिंह, नम्रता गर्ग मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें