फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वीनाथ मंदिर के मुख्य गेट पर लगाया ताला

विज्ञापन
फोटो-13-गोंडा के पृथ्वीनाथ मंदिर के गेट पर लगा ताला। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। पृथ्वीनाथ मंदिर पर हक जताने को लेकर बीते दिनों हुई मारपीट के बाद मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया। श्रद्धालुओं को मंदिर के निकास गेट से आकर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर पर तीन दिन पूर्व पूजन-अर्चन व अधिकार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के बाद पुलिस ने मंदिर के पुजारी दयाशंकर की तहरीर पर मारपीट व जान से मारने की धमकी, तोड़फोड़ आदि धाराओं में पचरन गांव के 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा किया था। इस घटना के बाद शुक्रवार देररात मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया। निकास गेट से मंदिर के गर्भगृह में पहुंचने के लिए द्वार खोला गया है।
मंदिर के पुजारी जगदंबा प्रसाद तिवारी का कहना है कि मंदिर परिसर में विवाद के बाद कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि गेट पर ताला लगने की जानकारी नहीं है। विवाद के बाद मंदिर परिसर में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें