फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 400 मीटर दौड़ में निष्ठा, अर्चना, शिवा व दीपक ने मारी बाजी

विज्ञापन
गोंडा के नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ती प्रतिभागी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। खेलो इंडिया अभियान के तहत सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन बुधवार को नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया।
विज्ञापन

400 मीटर जूनियर बालिका दौड़ में रुपईडीह की निष्ठा सिंह प्रथम, बेलसर की सलीमुन्निशा द्वितीय, परसपुर की पूजा साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर सीनियर बालिका में बेलसर की अर्चना दूबे प्रथम, नवाबगंज की सुधा पांडेय द्वितीय, रुपईडीह की अंजू दूबे तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर जूनियर बालक में बेलसर के शिवा चौहान ने प्रथम, रुपईडीह के आनंद शुक्ला ने द्वितीय व जरवल के गौरव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर सीनियर बालक में झंझरी के दीपक पाल प्रथम, पंडरीकृपाल के शिव पूजन मौर्या द्वितीय, वजीरगंज के शिव कुमार शुक्ल तृतीय रहे।
200 मीटर जूनियर बालिका दौड़ में झंझरी की प्रिया शुक्ला ने प्रथम, बेलसर की साहनी बानो द्वितीय, रुपईडीह की निष्ठा सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर सीनियर बालिका में नवाबगंज की सुधा पांडेय ने प्रथम, फखरपुर की निधि शुक्ला ने दूसरा, झंझरी की मनीषा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर जूनियर बालक के दौड़ में झंझरी के आनंद मौर्या ने प्रथम, नवाबगंज के संजय निषाद द्वितीय, कटरा के सुमित मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

1600 मीटर सीनियर बालक में करनैलगंज के सुनील कुमार ने प्रथम, नवाबगंज के अरविंद यादव ने द्वितीय, झंझरी के दीपक पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका रस्साकस्सी में नवाबगंज प्रथम, झंझरी द्वितीय तथा पयागपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकस्सी के सीनियर बालक में नवाबगंज प्रथम, पयागपुर द्वितीय तथा पंडरीकृपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सांसद ने नकद पुरस्कार के साथ ही ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अखंडवीर सिंह, संजीव सिंह, सतीश सिंह, अरविंद सिंह, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. देवानंद तिवारी, डॉ. शिव कुमार सिंह, डॉ. नवीन सिंह, डॉ.जितेंद्र झा, डॉ. रजनीश पांडेय, सुधीर यादव, हर्षवर्धन सिंह, सोनू सिंह, पिंकल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें