फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप में तपती उम्मीदें: सिलिंडर के लिए तीन दिन से जूझ रहे लोग, पर्ची मिलने के बाद भी नहीं हो रही डिलीवरी

Wed, 01 Apr 2026 04:28 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

सिलिंडर के लिए लोग घंटों लाइनों में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें पर्ची देकर वापस किया जा रहा है पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सिलिंडर के लिए लाइनों में लगे लोग। - फोटो : amara ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा शहर में रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आईटीआई मैदान में लगी लंबी कतारें लोगों की परेशानी बयां कर रही हैं, जहां तेज धूप में लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि एक सिलिंडर पाने के लिए लोगों को तीन-तीन दिन तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


देवेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह तीन दिन पहले केवाईसी कराने पहुंचे थे, लेकिन भारी भीड़ के चलते उनका नंबर ही नहीं आया। सोमवार को केवाइसी के बाद पर्ची मिली और उन्हें जानकारी दी गई कि सिलिंडर आईटीआई मैदान से मिलेगा।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- बीते नौ साल में लखनऊ में जीवनस्तर बढ़ा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "ठीक 1:10 बजे कोर्ट में 13 बम ब्लास्ट होंगे", धमकी पर पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
विज्ञापन


मंगलवार को जब पहुंचे तो लोड खत्म होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। अब बुधवार को सुबह 10 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी नंबर नहीं आया। चौपाल सागर के रहने वाले आरिफ ने बताया कि उन्हें 30 मार्च को पर्ची दी गई थी और 31 मार्च को सिलिंडर मिलने की बात कही गई लेकिन तय तारीख पर भी गैस नहीं मिली। बुधवार को भी वह लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन अनिश्चितता बनी हुई है।

कुंरदखी के सेवाराम का दर्द भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने बताया कि एक सिलिंडर के लिए उन्हें लगातार तीन दिनों तक चक्कर लगाने पड़े। इस बीच घर में गैस खत्म हो जाने से खाना बनाने में भारी दिक्कत हुई। गैस की किल्लत का असर सीधे रसोई पर पड़ा है। कई परिवारों में गैस खत्म होने के बाद मजबूरी में फिर से लकड़ी के चूल्हे जलाने पड़ रहे हैं। धुएं और असुविधा के बीच किसी तरह भोजन तैयार किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें