फोटो-29-गोंडा के कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में ऑनलाइन ट्रेडिंग पर अंकुश लगाए जाने की मांग की गई। नगर अध्यक्ष आदित्य पाल ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आवाह्न पर ज्ञापन सौंपा गया है। महामंत्री राजेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से देश के सात करोड़ व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है। उन्होंने मांग किया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए नए लाइसेंस न दिए जाएं।
आनलाइन ट्रेडिंग पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त विकास कर लगाया जाए। एफडीआई पर अंकुश लगाया जाए। कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह व जिला महामंत्री जीतिश सिंघल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग से खुदरा व्यापारियों को होने वाले नुकसान से अवगत कराया। ज्ञापन देने वालों में मसूद अहमद शम्सी, संतोष सोनी, जतिन बंसल, विशाल मित्तल, प्रमोद गुप्ता, राजकुमार मित्तल, जुनैद खान, मिठ्ठू लाल शामिल रहे।(संवाद)