फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा, होंगे कई कार्यक्रम

विज्ञापन
फोटो-4-गोंडा के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते जिलाध्यक्ष। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने को लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान किया जाएगा। दो अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के संयोजन में जिले भर में पांच स्थानों पर एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 18 को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेले, 19 को प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 20 और 21 सितंबर को अमृत सरोवर एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 22 सितंबर को जल ही जीवन है के मंत्र को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 23 को लोकल फॉर वोकल कार्यक्रम, 24 को दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। 25 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी होगी। 26 सितंबर को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम होगा। 27 को प्रधानमंत्री को अभिनंदन पत्र भेजा जाएगा।
इसके अलावा 28 को प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 29 को जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों पर स्टाल लगाया जाएगा। 30 सितंबर को टीबी मुक्त राष्ट्र के लिए मरीजों को गोद लेकर एक वर्ष तक उनका पोषण किया जाएगा। एक अक्टूबर को सभी बूथों पर पौधरोपण होगा। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी अपनाओ व स्वच्छता के बारे में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, राजेश राय चंदानी, अनुपम प्रकाश मिश्रा व जिला मंत्री विनय शर्मा को अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें