फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News : ट्रेन के आगे जान देने की नीयत से कूदी बेवफाई से आहत युवती, सिपाही ने जान पर खेलकर बचाया

Fri, 07 Jul 2023 11:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा

सार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने ट्रैक पर छलांग लगा दी। उसी दौरान वहां मौजूद जीआरपी के सिपाही विपिन पांडेय ने भी खुद के जान की परवाह न करते हुए छलांग लगा दी और युवती को पकड़ कर खींच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी की बेवफाई से आहत एक युवती गुरुवार रात गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची और एक नंबर प्लेटफार्म पर आ रही ट्रेन के आगे कूद पड़ी। प्लेटफार्म पर ही मौजूद जीआरपी सिपाही जान की परवाह किए बिना रेल ट्रैक पर कूद पड़ा और युवती को दूसरे प्लेटफार्म पर खींच ले गया। युवती की जान बचाने की ये घटना प्लेटफार्म के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गुरुवार रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन आने से कुछ सेकेंड पहले एक युवती रेल ट्रैक पर कूद पड़ी। युवती ने ट्रेन की तरफ दौड़ लगा दी। उस समय प्लेटफार्म नंबर एक पर ही मौजूद जीआरपी सिपाही विपिन पांडेय ने देखा तो जान की परवाह किए बिना रेल ट्रैक पर कूद पड़ा और युवती को खींचकर दूसरे ट्रैक पर लेकर चला गया। फिर कुछ लोग और आ गए और युवती को प्लेटफार्म नंबर दो पर लेकर चले गए।



रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जीआरपी ने युवती से पूछताछ कर उसके परिजनों को सूचना दी। फिर परिजनों के आने पर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि एक युवती ने रेलवे लाइन पर सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान देने का प्रयास किया था, जिसे ड्यूटी पर तैनात जीआरपी सिपाही विपिन पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।

प्रेमी के बातचीत न करने से थी दुखी
शहर की रहने वाली इस युवती का छत्तीसगढ़ के युवक से प्रेम प्रसंग था। कुछ समय से प्रेमी ने युवती से बातचीत बंद कर दी थी। इसी के चलते परेशान युवती ने ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें