फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन पूजन कर तोड़ा नवरात्रि का व्रत

विज्ञापन
गोंडा के पटेलनगर में नवरात्र की नवमी पर हवन-पूजन करते लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। नवरात्र की नवमी पर मंगलवार को देवी मंदिरों पर दुर्गा पूजा पंडालों में हवन-पूजन की धूम रही। इसके साथ ही कन्या पूजन का आयोजन किया गया। हवन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

हवन पूजन और कन्याओं को भोज कराने के साथ शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा श्रद्धालु खैरा भवानी मंदिर, काली भवानी मंदिर, उमरी बेगमगंज के वाराही देवी मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पूजन के उपरांत हवन किया।
मंगलवार को घरों व मंदिरों में हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरे नवरात्र उपवास रखने वाले भक्तों ने कन्याओं को भोज कराकर व्रत का पारायण किया। इस वजह से सुबह से लेकर दोपहर बाद तक मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्तों की कतारें लगी रहीं। इसके अलावा शहर के पटेलनगर, पीपल तिराहा, भरत मिलाप चौराहा, टामसन तिराहा, बहराइच रोड, उतरौला रोड, पोर्टरगंज में हवन कराकर अनुष्ठान संपन्न किया गया।
विज्ञापन

रजिया बानो खैरा भवानी मंदिर में किया कन्या पूजन
मंगलवार को नवमी के अवसर पर औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने नगर के खैरा भवानी मंदिर पहुंचकर कन्या पूजन किया। उन्होंने बेटियों को फल के साथ अन्य सामग्री देकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बेटियां पूज्यनीय हैं। सरकार भी बेटियों के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि कन्याओं को भोज कराकर वह बहुत खुश हैं।
महामाई की महाआरती में उमड़े भक्त
करनैलगंज (गोंडा)। नवरात्र की अष्टमी पर कैलाश बाग मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं व युवतियों ने आरती की थाली सजाई। सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से आरती की। इसके बाद धर्म रक्षा सेतु के बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। दुर्गा पूजा समिति ने प्रतिभाशाली बच्चों को उपहार भी भेंट किया। अमृत महोत्सव के तहत पूरे पंडाल को सजाया गया है। भारत के नक्शे में मां की मूर्ति को स्थापित किया गया है। महाआरती में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, अशोक सिंघानियां, जोगिंदर सिंह जानी, हरजीत सिंह सलूजा, गणेश प्रसाद वैश्य, चंद्र शेखर गोस्वामी, ज्ञान शुक्ला, मुकेश खेतान, गोविंद सुल्तानिया, ओपी तिवारी, शिवा भट्ट, अभिनव सिंह, विनीत पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें