नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि बस्ती जिले के दुबौलिया थाने के पेठिया गांव निवासी रमेश यादव नवाबगंज थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में रहता है। आरोपी युवक उसको शादी का झांसा देकर एक वर्ष से दुष्कर्म करता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर बीते तीन जून को रमेश यादव ने उसके साथ में सगाई भी की, लेकिन वह शादी करने से मना करने लगा। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।(संवाद)