फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बैनामा घोटाले में गिरफ्तार मास्टर मांइड की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जमीन के बैनामा घोटाले में गिरफ्तार किए गए मास्टर माइंड सालिकराम सिंह की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने से मंगलवार की भोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परसपुर के खैरा वृंदावन निवासी सालिकराम सिंह बैनामा घोटाले के आरोपित हैं। 20 मुकदमों के आरोपित को नगर पुलिस व एसओजी ने गिरफ्तार किया था। जेल प्रशासन का कहना है कि सोमवार शाम को सालिकराम सिंह को जेल में दाखिल किया गया था। मंगलवार भोर में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
प्रभारी जेल अधीक्षक /जेलर एसपी मिश्र ने बताया कि सालिकराम को सांस लेने में तकलीफ थी। जानकारी होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में पहुंचे उनके भाई सूर्य बख्श सिंह ने कहा कि पहले उनकी तबीयत खराब नहीं थी। पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। फिलहाल चिकित्सकों ने बीमार होने की बात कही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें