गोंडा। वार्डों के आरक्षण पर आपत्तियां नौ दिसंबर तक ली जाएंगी। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने शुक्रवार को आरक्षण की सूची जारी कर दी। जिले के 173 वार्डों के आरक्षण की सूची पर नौ दिसंबर तक आपत्तियां देनी हैं। इस दौरान आने वाली आपत्तियों का ही निस्तारण होगा।
सूची के बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि आरक्षण की अनंतिम सूची अभी जारी हुई है। किसी को कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति दे सकता है।
आपत्तियों में लोगों को अपनी ओर से तर्क भी देना होगा, क्योंकि सीटों का आरक्षण प्रशासन की ओर से नियमों के तहत की गई है। इसके बाद ही शासन को भेजी जाएगी। आपत्ति मांगे जाने के बाद तय किए गए आरक्षण से प्रभावित लोगों ने रिकार्ड के आधार पर आपत्ति तैयार करने में जुट गए हैं। (संवाद)