फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल में बम डिफ्यूज की दी जानकारी

विज्ञापन
फोटो-12-गोंडा के बहराइच रोड स्थित इंडियन आयल डिपो में ड्रिल के दौरान बम को निष्क्रिय करती टीम। -संव? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शहर के जानकी नगर बहराइच रोड स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पेट्रोलियम डिपो में मंगलवार को बम थ्रेट एवं सिक्योरिटी प्रोटेक्शन ड्रिल का आयोजन किया गया। दस्ते ने ड्रिल के माध्यम से बम से सुरक्षा के बारे में पेट्रोलियम डिपो के कर्मचारियों को जानकारी दी। मॉक ड्रिल वरिष्ठ प्रबंधक मनोज मर्दन की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

मॉकड्रिल में पहले इंडियन ऑयल के पेट्रोलियम डिपो में कैंटीन के पास एक बैग रखा गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को कैंटीन के पास एक संदिग्ध बैग रखा होने की सूचना दी गई। आशंका जताई गई कि बैग में बम हो सकता है। संदिग्ध बैग को सबसे पहले चारों तरफ से बालू की बोरी से कवर किया गया। यही नहीं उस इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
डिपो के सभी कर्मचारियों को मुख्य भवन के सामने एकत्र होने के लिए कहा गया। बम निरोधक दस्ते की टीम ने मशीन से संदिग्ध बैग की जांच कर बैग में रखे बम को डिफ्यूज कर दिया। बम निरोधक दस्ते के प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह ने ड्रिल के बाद डिपो कर्मियों को बम रखा होने की सूचना पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुझाव दिए। इस दौरान डिपो प्रबंधक मनोज मर्दन, सत्येंद्र कुमार, कमलकांत समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें