फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलों में हेराफेरी कर जमीन हड़पने में आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विकासखंड इटियाथोक के ग्राम पंचायत पृथ्वीपालगंज ग्रंट की आबादी की दो हेक्टेयर भूमि का पट्टा दिखाकर पत्रावली में हेराफेरी करके तहसील के राजस्व अभिलेखागार में जमा कर दी गई। पट्टेदार भूमि का अमल दरामद कराना चाहते थे। इसी बीच किसी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच कराई तो मामले का खुलासा हुआ। राजस्व अभिलेख की ओर से आठ के खिलाफ कोतवाली नगर में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेख पाल विक्रमा प्रसाद वर्मा ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि इटियाथोक के ग्राम पंचायत पृथ्वीपाल ग्रंट की रहने वाली रामावती पत्नी रामदेव, भानमती पत्नी राम अछैवर, प्रभावती पत्नी मनीराम, विमला देवी पत्नी गौरी शंकर, सुन्दरपता पत्नी राम बच्चा, राज कुमार पुत्र ननकू, लुसरा देवी पत्नी राम स्वरूप के परिवार के लोगों ने अज्ञात व्यक्ति व कर्मचारियों की मिलीभगत से 1991 में गांव की दो हेक्टेयर भूमि का पट्टा दिखाकर दस्तावेज में हेेराफेरी कर अभिलेखागार में जमा कर दिया।
वर्ष 1993 से 1998 में आबादी की भूमि अवैध तरीके से खतौनी में दर्ज हो गई। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी के आदेेश पर पत्रावली की जांच कराई गई तो फर्जी तरीके से आबादी की भूमि हड़पने का खुलासा हुआ। इस मामले में कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेख पाल ने सभी आठ आरोपियों समेत तहसील के अज्ञात व्यक्ति व कर्मचारियों के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें