फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के बाललीला का बखान सुन गदगद हुए श्रोता

विज्ञापन
फोटो-15 गोंडा के महादेव लॉन में कथा कहती साध्वी पद्महस्ता भारती। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। ठुमकि-ठुमकि राम चलै बाजय पैजनियां, यशोदा हरि पालना झुलावैं आदि भजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का बखान सुन श्रोता गदगद हो उठे।
विज्ञापन

नवीन गल्लामंडी स्थित महादेव लॉन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित भागवत श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन बुधवार को भगवान की बाल लीलाओं का गुुणगान किया गया। कथा व्यास साध्वी पद्महस्ता भारती ने कहा कि श्रीकृष्ण ने अपने बचपन में ही कई बड़े राक्षसों का संहार कर दिया था।
विज्ञापन

बचपन में माखन चोरी व गोपियों के मटकी फोड़ने की हरकत को लेकर माता यशोदा के पास शिकायतें आती रहती। एक बार माता यशोदा मिट्टी खाने की शिकायत को लेकर भगवान से मुंह खुलवाया तो पूरा ब्रह्मांड उनके मुंह में दिखाई पड़ने लगा। जिस पर यशोदा मां को पता हो गया कि उसका लल्ला ईश्वर का औतार है। कथा का शुभारंभ डॉ. ओएन पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर दिया। इस मौके पर पर डॉ.ओपी मिश्र, रामकरन मिश्र, राजेश अग्रवाल, राजकुमार दूबे, नगेंद्र नाथ मिश्र, सत्य प्रकाश त्रिपाठी उदयभान शुक्ल, जगदीश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें