फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हारा हूं बाबा मेरा हाथ पकड़ लो न...

विज्ञापन
गोंडा में आवास विकास स्थित जैन मंदिर में बाबा श्याम के नाम का केक काटकर नये साल का स्वागत करते लोग - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शहर के आवास विकास कालोनी स्थित जैन मंदिर में आयोजित भजन संध्या में शनिवार देररात तक भक्त खाटू श्याम के भजनों पर झूमते रहे। लोगों ने बाबा श्याम से लोक कल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गायक राकेश गोस्वामी ने गणेश वंदना के साथ किया। कुमार आदर्श की भजन हारा हूं बाबा मेरा हाथ पकड़ लो न व मन की बात आ सांवरिया भक्तों के मन को खूब भाया। भजन गायक पंकज निगम ने बाबा श्याम और बालाजी के दरबार में भजनों की प्रस्तुति दी। भजन गायिका दीपिका मिश्रा ने गाया लो आ गया श्याम मैं शरण तेरी व साथी हमारा कौन बनेगा तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा आदि भजनों की प्रस्तुति दी।
बाबा खाटू श्याम के दरबार में नव वर्ष पर केक काटा गया। भक्तों ने लोक कल्याण की अरदास की। इस अवसर पर दीनदयाल जैन, मोहित जैन, रोहित जैन ,सौरभ जैन, प्रेम गोयल, अमित अग्रवाल, सोनू मित्तल, शिवम कसौधन, नितीश कसौधन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें