खोड़ारे (गोंडा)। ओवरलोड गन्ने से लदे ट्राला और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक फरार हो गया।
शनिवार की देररात खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौरा चौकी-बभनान मार्ग घारीघाट चौराहे के पास बभनान से गल्ला बेचकर आ रही पिकअप की ओवरलोड गन्ना लदे ट्राला से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे पिकअप रोड किनारे गड्ढे में जा गिरी। उसमें बैठे साहिल गुप्ता, कुलदीप वर्मा निवासी केशव नगर ग्रांट समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने घायलों को सीएससी बभनजोत पहुंचाया। ओवरलोड गन्ना लदा ट्राला व पिकअप को पुलिस ने कब्जे में लिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरुण मौर्य ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।