गोंडा। विकास भवन परिसर मेें बीते रविवार को झंडा जलाने का वीडियो वायरल होने पर जांच कमेटी गठित की गई है। विकास भवन में सफाई के दौरान झंडों से भरी बोरी जलाने की वीडियो के साथ ही खबर वायरल हुई थी।
जांच के लिए अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी व जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी की एक कमेटी बनाई गई। जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी का कहना है कि जांच की गई है, झंडा मानक के विपरीत था और उसका वितरण नहीं हो सकता था। जल्द ही जांच रिपोर्ट सीडीओ को दे दी जाएगी। (संवाद)