फोटो-16-गोंडा में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। दशहरा व उसके बाद भारी बारिश के चलते आम जनमानस खासकर व्यापारियों बहुत नुकसान हुआ है। क्षतिपूर्ति और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को सौंपा।
प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह व जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। नगर अध्यक्ष आदित्य पाल व महामंत्री राजेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि दो दिनों तक लगातार बरसात से पूरा नगर पानी में डूब गया। लोगों के घरों व दुकानों में पानी भर गया। जिससे आमजन के साथ ही तमाम व्यापारियों का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान की भरपाई कराने की मांग की। पिछले 15 वर्षों से की जा रही सीवर लाइन की मांग भी उठाई।
जिला महामंत्री जीतिश सिंघल ने नवरात्र के दौरान की गई घंटों बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। कहा कि अभियंता फोन नहीं उठाते। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कोषाध्यक्ष संतोष सोनी ने रिंग रोड जल्द बनाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से मसूद अहमद शमसी, विशाल मित्तल, राजकुमार मित्तल, मिट्ठूलाल, प्रमोद गुप्ता, जुनैद खान आदि रहे।