फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीयूईटी में गोंडा की काजल बनीं ऑल इंडिया टॉपर

Sat, 25 Apr 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
काजल निषाद व शालिनी प्रजापति। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) 2026 में जिले की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय पटल पर शानदार सफलता हासिल की है। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीएससी अंतिम सेमेस्टर की छात्रा काजल ने वनस्पति विज्ञान वर्ग में ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इसी वर्ग में शालिनी प्रजापति ने ऑल इंडिया स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि दोनों छात्राओं की यह सफलता संस्थान के लिए गर्व का विषय है। खास बात यह है कि काजल और शालिनी ग्रामीण परिवेश से हैं। दोनों किसान परिवार से हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा का लोहा राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया। प्राचार्य ने बताया कि दोनों मेधावी छात्राओं को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

काजल निषाद व शालिनी प्रजापति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें