फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खरीदा एक और हेलीकॉप्टर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Sat, 01 Mar 2025 08:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

Brijbhushan Sharan Singh: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने एक और हेलीकॉप्टर खरीदा है। उनके पास पहले से भी एक और हेलीकॉप्टर है। उन्होंने सोशल मीडिया में इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन
ब्रजभूषण शरण सिंह ने खरीदा हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक और हेलीकॉप्टर खरीदा है। पांच सीटर इस हेलीकॉप्टर का शनिवार को पूजन किया गया। नवाबगंज के विश्नोहरपुर निवासी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह छह बार सांसद रह चुके हैं। लग्जरी एसयूवी का काफिला लेकर निकलने वाले पूर्व सांसद ने पिछले साल एक हेलीकॉप्टर खरीदा था। अब उन्होंने दूसरा हेलीकॉप्टर खरीदा है। शनिवार को पारिवारिक सदस्यों के साथ उन्होंने हेलीकॉप्टर का पूजन किया। भगवा रंग के इस हेलीकॉप्टर का वीडियो व फोटो पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आर66 मॉडल वाले इस हेलीकॉप्टर की कीमत से सात से आठ करोड़ के बीच की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


बलरामपुर सदर के विधायक पल्टूराम ने पूर्व सांसद को बधाई दी है। पूर्व सांसद के निजी सचिव संजीव सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर होने से अन्य प्रदेशों व सुदूर इलाकों में रहने वाले समर्थकों के यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में समय से पहुंचने में सहूलियत होगी। जिपं सदस्य महेंद्र सिंह ने भी पूर्व सांसद को हेलीकॉप्टर खरीदने पर बधाई दी है।

छह बार रह चुके हैं सांसद
बृजभूषण शरण सिंह छह बार सांसद रहे चुके हैं। पांच बार भारतीय जनता पार्टी और एक बार समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव जीतकर वह लोकसभा पहुंचे। उनकी पत्नी केतकी सिंह भी एक बार सांसद रह चुकी हैं। वर्तमान में पुत्र करण भूषण सिंह कैसरगंज से भाजपा सांसद व प्रतीक भूषण सिंह गोंडा सदर से भाजपा विधायक हैं। बृजभूषण शरण सिंह 50 से अधिक शैक्षिक संस्थानों से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें