फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ठंड व गलन से लोग बेहाल

विज्ञापन
फोटो-9-गोंडा के मनकापुर में अलाव तापते लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कड़ाके की ठंड व गलन के चलते लोग बेहाल हैं। शहर में अलाव की दुरुस्त व्यवस्था न होने से आमजन परेशान हैं। गरीब तबका अलाव को ढूंढ रहा है, जबकि खास लोगों को बिना मांगे अलाव के लिए लकड़ी मुहैया कराई जा रही है। रविवार दोपहर में दो घंटे के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं दे पाई। बच्चों ने धूप में खेलने का आनंद उठाया।
विज्ञापन

ठंड से हालात बिगड़ गए हैं। रविवार सुबह गलन बरकरार रही। जिससे लोग कंपकंपाते देखे गए। जानवर भी अलाव का सहारा लेते नजर आए। प्रशासनिक स्तर पर जलवाए जा रहे अलाव नाकाफी साबित हो रहे हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के 12 स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा किया जा रहा है। मगर इसमें भी अलग-अलग व्यवस्था नजर आ रही है।
खरगूपुर नगर पंचायत में समाज सेवी गुलाम रब्बानी ने अलाव जलवाने की व्यवस्था की है। जिसमें बस स्टैंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांधी चौराहा, स्टेट बैंक, पुरानी बाजार पर अलाव की व्यवस्था की गई है। वजीरगंज के ग्राम प्रधान सुशील जायसवाल ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर एक सप्ताह से अलाव जलवाना शुरू किया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि झिलाही मोड़ के टैक्सी स्टैंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रोडवेज बस स्टैंड,थाना परिसर व सीएचसी परिसर में अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मनकापुर के ईओ उपेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि नगर पंचायत के स्टेशन तिराहा, बानगढ़ देवी माता मंदिर, डॉ. चरन सिंह अस्पताल के सामने पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे क्रासिंग तिराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मोहल्ला गायत्री नगर, गोल चौक के पास, नवीन सब्जी मंडी के पास सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है।
क्रासिंग तिराहा पर अलाव ताप रहे झिनकू, राम अंजोर, हरीराम, लालजी निषाद, सेबू खान ने बताया कि गलन व ठंड में भी नगर प्रशासन पर्याप्त लकड़ी नहीं दे रहा है। एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि अलाव व कंबल की व्यवस्था कराई गई है। 1575 कंबल वितरित किया गया है। अधिक ठंड को देखते हुए 2 हजार कंबल की अतिरिक्त मांग की गई है।
कोहरे से लेट चल रहीं ट्रेनें
गोंडा। ठंड व कोहरे के प्रकोप से ट्रेनों का संचालन बेपटरी हो गया है। रविवार को ठंड और कोहरे की वजह से एक दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से 13 घंटा तक विलंब से चलीं। अप साइड की गोररखपुर से वाया बलरामपुर होकर ऐशबाग जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, जन नायक एक्सप्रेस दो घंटा, पनवेल एक्सप्रेस एक घंटा, बरौनी-ग्वालियर मेल एक घंटा लेट रही।
डाउन साइड की मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन छह घंटा, भटिंडा से गोरखपुर के बीच चलने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 11 घंटा, ग्वालियर बरौनी मेल एक घंटा, बाघ एक्सप्रेस तीन घंटा, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस एक घंटा, गोररखपुर एक्सप्रेस दो घंटा, मुजफ्फरपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस 13 घंटा, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटा देरी से चली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें