फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: मस्जिद के माइक में उतरा करंट, अजान करने गए मौलाना की मौत

Sun, 01 Nov 2026 07:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, करनैलगंज (गोंडा)

सार

सुबह करीब पांच बजे शाकिर अली मस्जिद में नमाज के लिए अजान करने पहुंचे थे। इसी दौरान माइक छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। 
विज्ञापन
मौलाना शाकिर अली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनैलगंज के कटरा शहबाजपुर गांव में रविवार सुबह फज्र की नमाज के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मस्जिद में अजान करने गए मौलाना शाकिर अली (38) की माइक में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे शाकिर अली मस्जिद में नमाज के लिए अजान करने पहुंचे थे। इसी दौरान माइक छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। मस्जिद में मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और परिजनों को सूचना दी।

आनन-फानन में उन्हें सीएचसी करनैलगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मस्जिद की विद्युत वायरिंग जर्जर थी। बारिश के कारण माइक में करंट उतरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें