फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अवैध कनेक्शन में कार्रवाई रोकने के नाम पर जेई ने मांगे दो हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पावर कॉरपोरेशन के जेई ने अवैध कनेक्शन में कार्रवाई न करने के नाम पर एक व्यक्ति से दो हजार रुपये मांगेे। दोनों के मोबाइल पर बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर बिजली विभाग में खलबली मची रही। मुख्य अभियंता ने इसकी रिपोर्ट मांगी है। उधर, मामले में एक्सईएन राधेश्याम भाष्कर ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के जेलरोड स्थित 220 केवी पर तैनात जेई आमोद कुमार ने एक उपभोक्ता को फोन करके रुपये की मांग की। जारी ऑडियो में उपभोक्ता एक हजार रुपये देने की बात कह रहा है। वह उसे धमका रहे हैं कि दो हजार नहीं दोगे तो पूरा बकाया देना होगा, और जुर्माना भी। बातचीत के दौरान रुपये के लिए दबाव बनाते हुए एफआईआर दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं।
ऑडियो वायरल होने पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा- संविदा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह के साथ पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। पदाधिकारियों ने जेई पर आरोप को गंभीर बताया, साथ ही उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों पर अवैध काम करने के दबाव बनाने और न मानने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संगठन ने सौंपा ज्ञापन
उपकेंद्र के कर्मचारियों ने एकजुट होकर मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें जेई पर माधवपुर चकत्ता के चाईंपुरवा में तीन व्यक्तियों को गलत ढंग से लाभ देने के लिए पांच पोल की एलटी लाइन बनाने, झटपट पोर्टल से नौबरा के सुहेलवा में मायावती के नाम गलत संयोजन आदेश देने का आदेश दिया है। विद्युत चोरी के मामलों में अवैध वसूली आदि के मामले की शिकायत की गई है।
हो रही जांच
जेई की शिकायत मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है। ऑडियो के बारे में भी जानकारी मिली है, जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। राधेश्याम भाष्कर, अधिशाषी अभियंता, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें