फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 4.35 करोड़ के घोटाले में फंसे दो बीडीओ, दो लेखाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज ब्लाक में बीते चार सालों में कराए गए विकास कार्यों में 4.35 करोड़ का घालमेल उजागर हुआ है। ब्लाक स्तर पर बरती गई मनमानी के चलते जिम्मेदारों ने एक ही ग्राम पंचायत के स्तर पर ही 68 लाख से अधिक का भुगतान कर डाला।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2017-18 से लेकर 2020-21 में आवंटित अनुदान राशि का खर्च तो कागजों में दिखा दिया गया लेकिन इससे संबंधित बिल वाउचर व अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। लेखा परीक्षण में इसे सरकारी धन का गबन मानते हुए जिला लेखा परीक्षा अधिकारी जगदीप वर्मा ने दो खंड विकास अधिकारी और दो लेखाकारों को गड़बड़ी का दोषी मानते हुए उनसे खर्च धनराशि की ब्याज समेत वसूली की संस्तुति आयुक्त व मुख्य विकास अधिकारी को भेजी रिपोर्ट में की है।
श्रीदत्तगंज ब्लाक में ऑडिट परीक्षण के दौरान सामने आया कि वित्तीय साल 2017-18, 2018-19 व 2019-20 में मनरेगा प्रशासनिक मद में खर्च 62.03 लाख, सीएम सामूहिक विवाह योजना के 38.57 लाख, विधायक निधि के 13.51 लाख और साल 2017-18 में खर्च ग्रांट के 37.69 लाख , 2018-19 में खर्च ग्रांट के 12.22 लाख और वर्ष 2019-20 में खर्च ग्रांट के 11.30 लाख के खर्च में गड़बड़ी की गई। ग्रांट रजिस्टर के अंतिम अवशेष में कमी दिखाकर 67 हजार, 4.55 लाख व 2019-20 में खर्च ग्रांट रजिस्टर के अंतिम अवशेष में कमी दिखाकर 37 हजार का आहरण कर लिया गया। इससे संबंधित वित्तीय अभिलेख भी ऑडिट टीम उपलब्ध नहीं कराए गए। (संवाद)
विज्ञापन

भुगतान में नियम कानून दर किनार
अनुदान राशि के खर्च में नियम कानून पूरी तरह दर किनार कर भुगतान किया गया। इसके तहत क्षेत्र पंचायत के शासनादेश को धता बताते हुए एक ही ग्राम पंचायत में 68.37 लाख रुपये खर्च का भुगतान जिम्मेदारों ने कर दिया। नियम के तहत निर्माण कार्यों पर व्यय के सापेक्ष 83,947 रुपये लेबर सेस की कटौती भी नहीं की गई। इसी तरह साल 2020-21 में निर्माण कार्यों पर व्यय में 70,534 रुपया, मनरेगा प्रशासनिक मद पर खर्च 16.98 लाख, सामूहिक विवाह में खर्च 20.45 लाख व अनुरक्षण मद में खर्च 89 हजार खर्च के सापेक्ष भी बिल वाउचर व अन्य जरूरी अभिलेख ऑडिट टीम को मुहैया नहीं कराए गए।
ज्येष्ठ लेखा परीक्षक अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट पर इसे जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए खंड विकास अधिकारी पूर्णमासी प्रसाद, अशोक कुमार दूबे और लेखाकार बनवारी लाल व अजय कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे खर्च धनराशि की ब्याज समेत वसूली किए जाने की संस्तुति आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी से की है।
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज ब्लाक में अनुदान राशि के खर्च में वित्तीय अनियमितता किए जाने की रिपोर्ट मिली है। संबंधित अधिकारियों को जांच व कार्रवाई के लिए निर्देशित भी किया गया है।
विज्ञापन

- राकेश चंद्र शर्मा, अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें