फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda :बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, घर से बुलाकर ले गया था आरोपी; परिजनों ने दो युवकों पर कराया मुकदमा

Wed, 22 Oct 2025 10:21 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो लोगों की भीड़ लग गई। तफ्तीश में मदद के लिए फोरेंसिक टीम ने मौके पर खून का नमूना लिया है और फोटोग्राफी भी की है।
विज्ञापन
चाकू से मारा प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोकपुर मेठिया निवासी जगतनरायन यादव (70) को मंगलवार की सुबह घर से बुलाकर रामपुर बल्लीपुर ले गए युवक ने अपने साथी संग मिलकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाग निकले। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दो युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी है।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी प्रेमा देवी ने बताया कि उनके पति जगतनरायन यादव मंगलवार की सुबह मवेशियों को चारा पानी देने के बाद दरवाजे पर बैठे थे। तभी रामपुर बल्लीपुर निवासी अरमान उनके घर पहुंचा और पति को अपने संग रामपुर में जहां उसकी मां की दुकान करती हैं, बुला ले गया। वहां रामपुर बल्लीपुर के रहने वाले सौरभ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 

सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो लोगों की भीड़ लग गई। तफ्तीश में मदद के लिए फोरेंसिक टीम ने मौके पर खून का नमूना लिया है और फोटोग्राफी भी की है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मार्टम इंजरी आई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बड़े बेटे ने अयोध्या के सरयू तट पर दी मुखाग्नि
जगत नरायन के दो बेटियां व सात बेटे रामबरन, रामकरन, रामरतन, जतन, संजीत, छोटू, शत्रुघन है। उनकी मौत से पत्नी प्रेमा देवी सहित सभी का रो रोकर बुरा हाल है। बुधवार को अयोध्या के सरयू तट पर बड़े बेटे रामबरन ने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें