फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में गोंडा के दो लोगों की मौत, खड़े ट्रक में घुसी टैक्सी

Sun, 02 Aug 2026 07:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, तरबगंज (गोंडा)

सार

गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में गोंडा के दो लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार टैक्सी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई।
 
विज्ञापन
विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के तरबगंज के सिंगहाचंदा के भैंसहवा निवासी पवन शुक्ल (27) की शनिवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मौत हो गई। पवन दिल्ली के विकासनगर में बड़े भाई अजीत के साथ रहते थे। वे दिल्ली में टैक्सी चलाते थे।

विज्ञापन


दिल्ली में रहने वाले प्रतापगढ़ निवासी जटाशंकर (63) ने एक रिश्तेदार के निधन पर पैतृक गांव जाने के लिए टैक्सी बुक कराई थी। वह दामाद, बेटी और ढाई साल की नातिन के साथ शुक्रवार रात दिल्ली से निकले थे। 

शनिवार सुबह नौ बजे हरदोई के पंचदेवरा थाना क्षेत्र में फत्तेपुर के पास उनकी तेज रफ्तार टैक्सी सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक पवन और जटाशंकर की नातिन की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर बड़े भाई अजीत, गांव से विनय कुमार मिश्र बिन्नी और रिश्तेदार बलवीर पांडेय हरदोई पहुंचे। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद वे लोग शव लेकर घर के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन


रो-रोकर बेहाल हैं परिजन
पवन दो भाइयों में छोटे और अविवाहित थे। दोनों भाई दिल्ली में रहकर रोजगार कर रहे थे। पिता राकेश भी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में रहते हैं। घटना की जानकारी होने पर बड़े भाई अजीत हरदोई और पिता गांव के लिए निकले। पिता ने घर पहुंचकर जब परिजनों को हादसे की जानकारी दी तो कोहराम मच गया। पिता, मां आशा देवी, बुजुर्ग दादी और भाभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें