गोंडा के बेलसर ब्लॉक में खाली पड़ीं कुर्सियां। -संवाद
- फोटो : GONDA
बेलसर (गोंडा)। ब्लॉक दिवस में बुधवार दोपहर दो बजे तक मात्र एक शिकायत आई। यहां न तो खंड विकास अधिकारी नजर आए और न ही एडीओ पंचायत। मुख्यमंत्री की मंशा है कि क्षेत्र की समस्याएं ब्लॉक स्तर से ही निस्तारित कर दी जाएं। जिससे ग्रामीणों का समय व पैसा दोनो बच सके। साथ ही उच्च अधिकारियों को निचले स्तर की समस्याओं के निस्तारण में अपना समय नष्ट न करना पड़े।
ब्लॉक बेलसर में तैनात जिम्मेदार अधिकारी अपने जिम्मेदारी का निर्वहन किस कदर कर रहे हैं इसकी हकीकत बुधवार को ब्लाक में देखने को मिली। ब्लॉक दिवस के दिन खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी नदारद रहे।
एडीओ आईएसबी प्रदीप जयशील ने बताया कि एक शिकायत आई थी। खंड विकास अधिकारी प्रणय कृष्ण का कहना है कि जिला मुख्यालय पर मीटिंग में हैं। सहायक विकास अधिकारी गिरजेश पटेल ने बताया कि वह एक ग्राम पंचायत में खुली बैठक कराने आए हैं। संवाद