गोंडा। क्लैट के आए परिणाम में अमर बहादुर यादव ने ऑल इंडिया रैकिंग में 1525 वीं रैंक प्राप्त किया, जबकि ओबीसी में 136 वां रैंक मिली है। मूल रूप से आजमगढ़ जिले के निवासी अमर की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, गोंडा में हुई। तैयारी के लिए जयपुर में कोचिंग ली। इसके बाद एक वर्ष दिल्ली में तैयारी की। पिता लाल बहादुर यादव जिला पंचायत में लेखाकार पद पर कार्यरत थे, जो अब बहराइच में तैनात हैं।
बता दें कि अमर के बड़े पिता कालिका प्रसाद यादव सेना से सूबेदार मेजर पद से रिटायर्ड हैं। 18 वर्ष की उम्र में क्लैट की परीक्षा में ऑल इंडिया में 136 वीं रैंक लाकर अमर बहादुर यादव ने मान बढ़ाया है। अमर बहादुर यादव ने बताया कि बचपन से उनकी इच्छा जज बनने की थी। सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता, गुरुजनों व भाईयों को दिया है। पवन जायसवाल, अखिलेश श्रीवास्तव, जालंधर यादव आदि ने बधाई दी है। संवाद