फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत दिखाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
गोंडा के आवास विकास कॉलोनी स्थित बसपा कार्यालय पर सम्मेलन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इसलिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। उनके साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। निकाय चुनाव में भी पूरे जोश के साथ जुटें। नगर निकाय चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की अगुवाई में हम सभी आगामी चुनाव में जीतेंगे। निकाय चुनाव के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरेदमखम के साथ उतरेगी। इससे पूर्व पूर्व उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विश्वनाथ पाल जिले में आए थे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रामदेव पाल एडवोकेट, अखिलेंद्र प्रताप पाल, कुंवर राजेंद्र मोहन ने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन को मनोज कनौजिया, आदिल अहमद, रामबरन मौर्या, राजू पाल, नंद किशोर पटेल व अशर्फीलाल गौतम ने भी संबोधित किया। इस दौरान हरिश्चंद्र गौतम, तिलकराम भारती, कृष्णमुरारी मौर्या, जिलाध्यक्ष शशी आनंद गौतम, नूर आलम, देवी प्रसाद चौरसिया, भानु प्रताप सिंह, अजमत अली, शिवपूजन गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें