फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: आपत्तिजनक वीडियो डालने पर दो महिलाओं पर रिपोर्ट दर्ज, सांसद के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का किया प्रयोग

Sun, 20 Sep 2026 07:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

वीडियो में दो महिलाएं कुछ मुकदमों का जिक्र कर रही हैं। इसी दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गोंडा आने पर धमकी देने और गाली-गलौज करने की बात सामने आई। मामले में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने के आरोप में कौड़िया पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। मामले में पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


उपनिरीक्षक योगेंद्र यादव ने बताया कि लोगों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स व फेसबुक के माध्यम से वीडियो की जानकारी हुई कि वीडियो में दो महिलाएं अपना नाम काजल और पल्लवी शुक्ला बताते हुए कुछ मुकदमों का जिक्र कर रही हैं। इसी दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गोंडा आने पर धमकी देने और गाली-गलौज करने की बात सामने आई।

दरोगा ने बताया कि वीडियो वायरल होने से विभिन्न वर्गों के लोगों में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई गई। जांच में वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान पल्लवी शुक्ला निवासी बौनापुर, थाना कौड़िया और काजल सिंह निवासी मर्दनपुरवा, थाना इटियाथोक के रूप में हुई।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न वर्गों और जातियों के बीच वैमनस्यता तथा द्वेष की भावना फैलाने का प्रयास किया गया। इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी। सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि तीन जून को भी पल्लवी शुक्ला के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें