फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मूल्यांकन में नहीं आ रहे शिक्षक, 200 स्कूलों की होगी जांच

Wed, 22 Mar 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र में जांच करते हुए।
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच केंद्रों पर हो रहा है। लगातार जिन स्कूलों के शिक्षक ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं, उनकी अब जांच होगी। बुधवार को वित्त विहीन स्कूलों के 500 से अधिक शिक्षक मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं हुए हैं। इसमें करीब दो सौ स्कूलों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस राकेश कुमार ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर पूरी सतर्कता के साथ मूल्यांकन का निर्देश दिया था, जिसकी पड़ताल स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने की। मूल्यांकन में एक लाख 60 हजार कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। डीआईओएस ने बताया कि बुधवार को 60 हजार कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है।

बताया कि परीक्षकों की कमी नहीं है, लेकिन जिन स्कूलों के शिक्षक ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। उनकी जांच होगी, शिक्षकों का नाम फर्जी ढंग से दर्ज किए जाने की बात सामने आई तो कार्रवाई होगी। कहा कि वित्त विहीन स्कूलों में शिक्षकों के नाम गलत ढंग से भी दर्ज किए जाते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए अनुपस्थित हो रहे शिक्षक ही आधार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें