फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा हादसा: अनियंत्रित बोलेरो नहर में समाई, एक ही परिवार के नौ लोगों सहित 11 की मौत; एक लड़की अभी भी लापता

Sun, 03 Aug 2025 05:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

Gonda accident: गोंडा में हुए हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इसके एक ही परिवार के नौ लोग शामिल हैं। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। 
विज्ञापन
नहर में गिरी बोलेरो से 11 की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बीच रविवार सुबह सीहागांव से पृथ्वीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर बेलवा बहुता सरयू नहर में गिर गया। हादसे में दम घुटने से 11 लोगों की मौत हो गई। चालक व तीन सवार वाहन से कूदकर किसी तरह बचे। एक बच्ची अब भी लापता है। पुलिस के अनुसार वाहन में चालक के साथ एक ही गांव के कुल 16 लोग सवार थे। हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की जान गई है।

विज्ञापन


मोतीगंज क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह पत्नी बीना, बेटी काजल, महक व पिंकी के साथ गांव के 16 लोग जलाभिषेक के लिए वाहन से निकले थे। पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग से होते हुए सुबह करीब 9:30 बजे वाहन रेहरा गांव के समीप बेलवा बहुता सरयू नहर पुल के पास पहुंचा, तभी बारिश तेज हो गई। इसी बीच अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। इसपर चालक सीता शरन के साथ ही पिंकी, सत्यम व रामललन वाहन से कूद गए। पीछे बैठे लोग जब तक कुछ समझते तब तक वाहन नहर में समा चुका था।

बाहर निकले लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय निवासी बचाव के लिए नहर में कूद गए। कुछ देर में प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ व पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर जब तक बाहर निकाला गया, तब तक 11 की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया। प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संवेदना व्यक्त की। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।

हादसे में इनकी हुई मौत

गोंडा हादसा: नहर में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-वीना (40), पत्नी प्रह्लाद कसौधन
-काजल (22), पुत्री प्रह्लाद कसौधन
-महक उर्फ रिंकी (17), पुत्री प्रह्लाद कसौधन
-रामकरन गुप्ता (36), पुत्र रामदेव
-अनुसुइया (34), पत्नी रामकरन
-सौम्या (09), पुत्री रामकरन
-शुभ (07), पुत्र रामकरन
-दुर्गेश नंदिनी (35), पत्नी राम रूप
-अमित (14), पुत्र रामरूप
(ये सभी नौ मृतक एक ही परिवार के।)
-संजू (26), पत्नी रामललन
-अंजू (20), पुत्री राजितराम
 

ये हुए घायल

-पिंकी (19), पुत्री प्रह्लाद कसौधन
-सत्यम (14), पुत्र प्रह्लाद कसौधन
-रामललन (22), पुत्र जग प्रसाद
-चालक सीताशरन (32), पुत्र परशुराम

लापता
रचना (10), पुत्री रामरूप
 
विज्ञापन

लापता रचना की खोज जारी 

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। लापता रचना की तलाश के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय टीम प्रयास कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे की जांच कराई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के कारणों की सही जानकारी मिल सके।- एसपी विनीत जायसवाल


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें