फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में 60 व बलरामपुर में 58 फीसदी मतदान

Fri, 09 Oct 2015 11:38 PM IST
गोंडा/बलरामपुर अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शुक्रवार को गोंडा में 60 फीसदी और बलरामपुर में 58 फीसदी मतदान हुआ। गांव की सरकार बनाने के लिए वोटरों ने मतदान करने में खूब दिलचस्पी दिखाई। पंचायत चुनाव में पहली बार महिलाओं व युवा वोटरों में खासा उत्साह दिखा। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर आमतौर पर मतदान शांतिपूर्ण निपट गया।  
विज्ञापन

 
करनैलगंज तहसील क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य पद की 13 सीटों पर घमासान रहा है। इस पद के लिए क्षेत्र के 186 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं।

इसी तरह से करनैलगंज ब्लॉक के 70, कटराबाजार के 80, परसपुर के 102 व हलधरमऊ ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत पद के लिए कुल 2013 उम्मीदवारों के बीच शुक्रवार को घमासान दिखा।

उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में अधिक से अधिक समर्थन मिलने की पैरवी कर रखी थी। इससे सुबह से लेकर शाम तक मतदान बूथों पर मतदान करने वाले मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


मतदान करने में महिलाओं व पहली बार वोट करने वाले युवा वोटरों में खासा उत्साह रहा। चुनाव में 60 फीसदी मतदान हुआ।

उधर, बलरामपुर में भी शुक्रवार को गैसड़ी तथा पचपेड़वा ब्लॉक के 10 जिला पंचायत तथा 233 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए वोट डाले गये। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुट गई। कई बूथों पर एजेंट आदि के देर से आने के कारण मतदान विलंब से शुरू हुआ।

जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम के अधिकारी राम प्रसाद ने बताया कि गैसड़ी ब्लॉक में करीब 60 प्रतिशत तथा पचपेड़वा ब्लॉक में करीब 55 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उन्होंने कहा कि देर शाम तक दो सेक्टर से मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। मतदान के दौरान नेवलगढ़, इटई-इटवा तथा गुलरिहा अहिरौली आदि बूथों पर मतपत्र फाड़ने तथा बूथ कैप्चरिंग के प्रयास की शिकायतें मिली। गैसड़ी ब्लॉक में परसा पलईडीह मतदान केंद्र के बाहर जंतु उद्यान राज्य मंत्री की होर्डिंग आचार संहिता की धज्जियां उड़ाती दिखी।

पचपेड़वा ब्लॉक के धमौली मतदान केंद्र पर एक प्रत्याशी का चुनाव चिह्न मतपत्र में न पाये जाने की शिकायत भी मिली। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई।

डीएम प्रीति शुक्ला ने बताया कि छुटपुट घटनाओं के बीच पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतपत्र आदि फाड़े जाने वाली घटनाओं की जांच रिपोर्ट मंगाई गई है।

शुक्रवार को करनैलगंज क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को ब्लॉकवार बने स्ट्रांग रूम में जमा कराया।

मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद शाम छह बजे से ही ब्लॉकवार बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को पहले जमा कराने की कर्मचारियों होड़ मच गई। स्ट्रांग रूम में मत पेटियों के जमा कराने में कर्मचारियों को खूब पसीने बहाने पड़े। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पीएसी बल के हवाले है।

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में कूदे कुल 2199 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में शुक्रवार को मतदान पूरा होने के बाद बंद हो गई।

करनैलगंज तहसील क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पद की 13 सीटों के लिए दो-दो हाथ करने वाले 186 उम्मीदवारों व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए  310 प्रत्याशी हाथ आजमा रहे हैं। उम्मीदवारों का भाग्य शुक्रवार को मतदान के बाद मत पेटिकाओं में कैद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें