फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छपिया स्टेशन पर दिखेगी संस्कृति की झलक

Tue, 30 Jul 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
छपिया रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन विकास कार्य। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली छपिया आने वाले भक्तों को रेलवे स्टेशन पर ही मंदिर की झलक दिखेगी। इससे स्वामी नारायण संप्रदाय की संस्कृति से लोग परिचित हो सकेंगे। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बस्ती-गोंडा खंड पर स्थित स्वामी नारायण छपिया प्रमुख रेलवे स्टेशन है। स्टेशन से महज 500 मीटर दूरी पर ही स्वामी नारायण मंदिर है। स्वामी नारायण संप्रदाय के प्रवर्तक घनश्याम महाराज का जन्म छपिया गांव में ही हुआ था। जहां पर श्री स्वामी नारायण का भव्य मंदिर है। मंदिर में पूरे साल देश-विदेश से श्रद्धालु आते रहते हैं। अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे 12.13 करोड़ रुपये की लागत से स्वामी नारायण छपिया स्टेशन का कायाकल्प करा रहा है। इसके तहत स्टेशन के भवन को मंदिर का आकार दिया जा रहा है। यहां तमाम कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। स्वामी नारायण छपिया स्टेशन के मुख्य प्रवेशद्वार पर सर्कुलेटिंग एरिया के विकास तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल किया गया है।
स्टेशन भवन का सुंदरीकरण, प्लेटफार्म सरफेस का उन्नयन, स्टेशन परिसर में उन्नत लाइटिंग, वाटर बूथ, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एसी तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वामी नारायण छपिया स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार का 80 प्रतिशत तथा पोर्टिको, आधुनिक प्रसाधन एवं एग्जीक्यूटिव लाउंज का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्लेटफार्म संख्या एक व दो के उच्चीकरण और सतह में सुधार का काम पूरा हो चुका है। कवर्ड एरिया में ग्रेनाइट लगाने का काम 85 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। यात्रियों के बैठने के लिए छाजन, एफओबी एवं प्लेटफार्म पर शेड का काम पूर्ण हो चुका है। 250 वर्गफीट में वेटिंग हॉल, एक एग्जीक्यूटिव लाउंज, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए एक-एक टॉयलेट ब्लॉक बनाने का काम अंतिम चरण में है। दिव्यांग यात्रियों के अनुकूल इस रेलवे स्टेशन पर रैंप, पार्किंग, टॉयलेट, नल एवं टिकट आरक्षण खिड़की की सुविधा उपलब्ध होगी।
डीआरएम आदित्य कुमार का कहना है कि कायाकल्प के काम पूरे होने से स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को न सिर्फ उन्नत सुविधा बल्कि सुखद यात्रा का अनुभव भी होगा। इस स्टेशन पर विभिन्न नगरों व महानगरों को जाने वाली एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन तथा तीन सवारी गाड़ियों का ठहराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें