एसएसबी 50वीं वाहिनी के उप सेनानायक जनार्दन मिश्र ने शनिवार को बताया कि बढ़नी रेलवे स्टेशन पर सर्च के दौरान दो नेपाली लड़कियों से पूछताछ की गई। लड़कियों ने अपना नाम सुमित विश्वकर्मा तथा रेखा विश्वकर्मा निवासी बाणगंगा जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया।
लड़कियों ने बताया कि उन्हें बंगलूरू की रहने वाली शमा परिहार ठाकुर ने प्लास्टिक फैक्ट्री में नौकरी देने के नाम पर फोन करके बुलाया है। लड़कियों द्वारा बताए गए फोन नंबर पर संपर्क किया गया तो फोन बंद मिला। कई बार प्रयास करने के बाद भी शमा परिहार ठाकुर से संपर्क नहीं हो सका।
मामला संदिग्ध दिखने पर एसएसबी ने दोनों लड़कियों को उनके घर भेजने के लिए नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया। उप सेना नायक ने बताया कि इससे पूर्व भी झांसा देकर बुलाई गई कई नेपाली लड़कियों को उनके घर वापस भेजा जा चुका है।