फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने चुराया था चाचा का सिम, फिरौती मांगने को छवि ने की थी कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर में पान मसाला व्यवसाई राजेश गुप्ता के पौत्र नमो के अपहरण प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। बीते शुक्रवार को नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार निवासी बड़े व्यवसायी राजेश गुप्ता के पौत्र नमो (7) का अपहरण हुआ था और चार करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने 18 घंटे के भीतर ही अपहर्ताओं से बच्चे को मुक्त करा लिया था। मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को जेल भेज दिया था। जिसमें एक युवती ने अपना किरदार पर्दे के पीछे से निभाया। पूरे घटना को अंजाम देने एवं व्यापारी से फिरौती मांगने के लिए जिस मोबाइल सिम का प्रयोग किया गया वह सिम भी चोरी का था। जेल भेजे गए मुख्य अभियुक्त में शामिल राजा बाबू पांडेय की प्रेमिका ने उसे उपलब्ध कराया था। इसी सिम से छवि ने कॉल करके फिरौती की रकम मांगी थी।
विज्ञापन

इस अपहरण व फिरौती की वारदात ने पुलिस महकमे की नींद हराम कर दी थी और इसका खुलासा करके पुलिस इसकी परत दर परत खोलकर सामने रखना चाहती है। इस सिलसिले में पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में एक नया मोड़ दे दिया है। जिसमें पति-पत्नी के साथ दूसरे नंबर के अभियुक्त की प्रेमिका भी घटना में शामिल है। उसका किरदार पर्दे के पीछे से अदा किया गया। जिसमें घटना को अंजाम देने के पूर्व गैंग के सभी लोगों ने गहन मंत्रणा की और फिरौती मांगने के लिए सिम किसका उपयोग किया जाए इस पर मंथन करने के बाद बड़े ही शातिराना अंदाज से सिम को भी हासिल किया। अभियुक्त राजा बाबू पांडेय की प्रेमिका शैजल सिंह ने अपने चाचा रंजीत सिंह के जेब में पर्स के अंदर रखी सिम को अपने प्रेमी राज राजा बाबू पांडेय को दिया।
यह सिम 11 जुलाई को शैजल सिंह ने अपने चाचा की पर्स से चोरी किया और 18 जुलाई को सिम एक्टिवेट कराया गया। उसी सिम से राजा बाबू, सूरज और सूरज की पत्नी छवि पांडेय ने अपने दो अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। यह भी बताया जा रहा है कि शैजल सिंह ने इस सिम के एवज में राजा बाबू से सौदेबाजी भी की थी और उसमें हिस्सेदार बन गई थी। अब पूरी घटना में 5 अभियुक्त एक महिला सहित जेल जा चुके हैं और पर्दे के पीछे से अपना रोल अदा करने वाली शैजल सिंह अब पुलिस की गिरफ्त में आ गई है। पूरे मामले में एक और नाम जुड़ गया है। अभी भी घटना में जांच के दौरान कई तथ्य सामने आने बाकी हैं। जिसमें अपहृत बालक के घर से अपहरणकर्ताओं के संबंध की जांच तेजी से चल रही है उस पर पर्दा उठना बाकी है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी कृपाशंकर कनौजिया बताते हैं कि राजा बाबू अभियुक्त की प्रेमिका शैजल सिंह ने घटना में प्रयुक्त सिम अपने चाचा के पर्स से चोरी की थी और राजा बाबू को उपलब्ध कराया था। इस पूरे घटना की जांच के दौरान शैजल का नाम सामने आया है और उसे धारा 120 बी के तहत जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें