फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टेंपो पलटने से घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत

Sun, 09 Feb 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र में खाले शीशव गांव मोड़ के पास शनिवार दोपहर बाइक सवार के अचानक सामने आने से टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार छात्रा विभा यादव (08) घायल हो गई। अयोध्या मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

निजी स्कूल का टेंपो शनिवार दोपहर तीन बजे बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। तभी बंधा मार्ग के पास खाले शीशव गांव मोड़ पर बाइक सामने आ गई। उसे बचाने की कोशिश में टेंपो गड्ढे में पलट गया। इससे खाले शीशव गांव निवासी सुरेश यादव की बेटी व यूकेजी की छात्रा विभा यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। विभा के बड़े भाई सुमित यादव (10), बहन सुधा (12) व गांव के ही श्याम सुंदर की बेटी अदिति को मामूली चोटें आईं हैं। छात्रा की मौत के बाद पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। रविवार को छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया।

बाइक में पीछे से टकराने के बाद गड्ढे में पलटी कार

मनकापुर (गोंडा)। क्षेत्र के गड़रही निवासी मोहित कनौजिया, विवेक कनौजिया, गुलाबचंद एक ही बाइक से रविवार दोपहर एक बजे मनकापुर बाजार जा रहे थे। मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर अवरहवा गांव के पास उनकी बाइक में पीछे से आ रही कार टकरा गई। इसके बाद कार करीब 20 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। मनकापुर सीएचसी के डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार गुलाबचंद (20) व मोहित (18) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। जबकि विवेक (17) व मोहम्मद इस्लाम (70) को हल्की चोटें आई थीं। अतिरिक्त कोतवाल हरिश्चंद्र भारती ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें