झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी सरकुलर रोड स्थित एक टेक्निकल काॅलेज की छात्रा है। वह शुक्रवार घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। बाद में वह घर नहीं पहुंची। किशोरी के परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।