फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में घायल बच्ची ने दम तोड़ा

Wed, 08 Jul 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। चार दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई ढाई वर्षीय मासूम ने बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वजीरगंज के अजबनगर निवासी सुरेश यादव अपनी पत्नी पप्पी यादव और ढाई वर्षीय बेटी कीर्ति के साथ चार जुलाई की सुबह कस्बे के एक निजी अस्पताल में उपचार कराने गए थे। सुबह करीब 10 बजे उपचार के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान परसापुर गांव के पास कार व बाइक की टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कीर्ति की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पिछले चार दिनों से उसका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें