फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर को मिली सड़क की सौगात

Mon, 17 Aug 2015 11:13 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा में सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए अनुपूरक बजट में बलरामपुर-गोंडा तथा बलरामपुर-उतरौला सड़क के निर्माण की घोषणा से जिले के 21 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। हालांकि यहां के आला अफसरों को जिले को मिले बजट की अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


सोमवार को स्थानीय निवासी एवं प्रदेश के जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव से फोन पर जिले को अनुपूरक बजट में मिलने वाली सौगात के संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में बलरामपुर से गोंडा तक 42 किमी सीसी रोड निर्माण को मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा बलरामपुर से उतरौला तक 28 किमी सड़क का पुनर्निर्माण भी होगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट की विस्तृत जानकारी एक-दो दिन में मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि बजट में जिले में निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक व आईटीआई कॉलेजों के निर्माण तथा ट्रॉमा सेंटर व सिंचाई विभाग की अधूरी परियोजनाओं के लिए पैसा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को जिले के लिए काफी उपयोगी बताया है। वहीं, अनुपूरक बजट में मिलने वाली सौगातों के बारे में अभी स्थानीय प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है। पूछने पर डीएम प्रीति शुक्ला तथा सीडीओ रामश्रय ने बताया कि वह बैठक में व्यस्त हैं। उनके पास अभी अनुपूरक बजट से संबंधित कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें