फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्राथमिक स्कूल के बच्चों को स्मार्ट क्लास की सौगात

Tue, 16 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुजेहना ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक स्कूल बेसहूपुर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ सोमवार को डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को तराशने का काम शिक्षक करते हैं। बेहतर शैक्षिक वातावरण बच्चों को बुलंदियों पर पहुंचाता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि हम बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा का वातावरण दें तो बच्चे अपनी जिंदगी में सब कुछ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के बाद उसका संचालन भी देखा वहां उपस्थित बच्चों से पढ़ाई को लेकर बातचीत की। स्मार्ट क्लास की व्यवस्था हो जाने से बच्चे बेहद उत्साहित दिखे।
बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद के पांच विद्यालय कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट, कंपोजिट विद्यालय कर्नलगंज, कंपोजिट विद्यालय छावनी सरकार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर तथा प्राथमिक विद्यालय बेलवा में स्मार्ट क्लास की स्थापना एचडीएफसी बैंक के सीएसआर मद से हुई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले चार बच्चों अंशिका यादव, अंजलि मौर्या, सलोनी वर्मा तथा राजाराम वर्मा को सम्मानित किया गया। संचालन शिक्षक शरद सिंह ने किया। इस मौके पर बीईओ मुजेहना हेमलता त्रिपाठी, बीडीओ विकास मिश्र, प्रधानाध्यापक बृजेंद्र सिंह, इरफान, दुर्गा प्रसाद चौबे, गिरधारी लाल, विनोद यादव, रवींद्र नाथ गुप्ता, आशुतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें