फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अवैध क्लीनिक व पैथोलॉजी सेंटरों की कराएं जांच

Fri, 05 Dec 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. जय गोविंद को ज्ञापन सौंपा। इसमें अवैध रूप से चल रही क्लीनिक व पैथोलॉजी सेंटरों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध रूप से क्लीनिक, पैथाेलॉजी, डायग्नोसिस सेंटरों की जांच लंबित है। मंडल उपाध्यक्ष सुधांशु मिश्र ने बताया कि जांच और कार्रवाई की मांग के लिए पूर्व में कई बार पत्राचार किया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
अध्यक्ष रोहित मिश्र ने कहा कि जिले में अवैध क्लीनिक, हॉस्पिटल की वजह से आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। इस पर जिला प्रशासन कोई एक्शन नहीं लिया जाता है। ज्ञापन देने वाले में सनत पांडेय, गोपाल साहू, संजय अवस्थी, बृजेश शुक्ला, शोभित मिश्रा, मारिस आलम, अनमोल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें