फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल सही कराएं खराब वेंटिलेटर व आईसीयू: आयुक्त

Tue, 28 Apr 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान मरीज के सेहत की जानकारी लेतीं मंडलायुक्त दुर्गा श​क्ति नागपा
विज्ञापन
गोंडा। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वेंटिलेटर की खराब स्थिति सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सभी खराब वेंटिलेटर व अन्य चिकित्सा उपकरणों को तत्काल ठीक कराने के सीएमएस को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी और विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। मरीजों के बेड पर बिछी चादरों की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मरीजों को स्वच्छ चादरें उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, गर्मी को देखते हुए सभी वार्डों में लगे कूलर तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए।
मरीजों और तीमारदारों के लिए पेयजल व्यवस्था को भी उन्होंने प्राथमिकता देते हुए शुद्ध पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. वीना सिंह, सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, प्रभारी सीएमओ डॉ. जय गोविंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें