फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ब्रांडेड दवाओं की तरह ही कारगर होती हैं जेनरिक दवाएं

Fri, 07 Mar 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ब्रांडेड दवाओं की तरह ही जन औषधि केंद्रों पर मिलने वाले जेनेरिक दवाएं भी कारगर होती हैं, जो 50 से 80 फीसदी कम दाम में मरीजों को उपलब्ध हो जाती हैं। ये बातें शुक्रवार को महिला अस्पताल के सामने स्थित जन औषधि केंद्र पर दवाओं को लेकर आयोजित जागरूकता गोष्ठी में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, अस्पतालों के पर्चा काउंटर व अन्य स्थानों पर जन औषधि केंद्र की दवाओं को लेकर जागरूकता पोस्टर लगवाए जाएंगे। सभी सरकारी डॉक्टरों काे निर्देशित किया गया गया है कि अस्पताल में न मिलने वाली दवाओं को सिर्फ जन औषधि केंद्र पर ही खरीदने का परामर्श दें। मेडिकल कॉलेज के साथ ही अब महिला अस्पताल व सीएचसी परिसर में भी जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने कहा, निजी डॉक्टरों को भी जन औषधि की दवाएं परामर्श करने को कहा जाएगा। जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। इस दौरान जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह, आयुष्मान भारत मिशन के जिला समन्वयक डॉ. संदीप तिवारी, अनूप टंडन, अपूर्व टंडन, अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें