फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सामान्य ज्ञान व कंप्यूटर ने उलझाया, हिंदी-गणित में राहत

Thu, 21 May 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लेखपाल भर्ती परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर संतोष और उत्साह दोनों दिखाई दिए। अधिकांश परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। उनका कहना था कि जिसने ठीक से तैयारी की थी उसके लिए प्रश्नपत्र हल करना मुश्किल नहीं हुआ। हालांकि सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर सेक्शन के कुछ प्रश्नों ने उलझाए लेकिन हिंदी और गणित के अपेक्षाकृत आसान प्रश्नों ने राहत भी पहुंचाई।
विज्ञापन

गोरखपुर से परीक्षा देने आए अमित नायक ने बताया कि पेपर का स्तर सामान्य था, लेकिन कंप्यूटर सेक्शन में पूछे गए प्रश्न थोड़े कठिन लगे। उन्होंने कहा कि हिंदी और गणित के सवालों ने काफी राहत दी। वहीं गोरखपुर के शाश्वत त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर से जुड़े प्रश्नों ने अधिक सोचने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि ग्राम्य समाज और ग्रामीण विकास से संबंधित प्रश्न भी अच्छे स्तर के पूछे गए थे।
अभ्यर्थी ऋषभ मौर्य ने बताया कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सवाल थोड़े कठिन महसूस हुए, जबकि हिंदी के प्रश्न सीधे और सरल थे। वहीं रवि मौर्य ने कहा कि नियमित तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा ज्यादा कठिन नहीं रही होगी। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र में सभी विषयों का संतुलन अच्छा था और सवाल पाठ्यक्रम के अनुरूप पूछे गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर निकले अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नपत्र को लेकर काफी देर तक चर्चा होती रही।इस दौरान कई परीक्षार्थी अपने उत्तरों का मिलान करते नजर आए, जबकि कुछ अभ्यर्थी कटऑफ को लेकर चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें